ताजा खबर

पार्टी दफ्तर पहुँचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से मिलकर जाना हालचाल, कार्यालय परिसर का किया निरीक्षण

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जनता दल (यू) के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार मंगलवार को पार्टी दफ्तर पहुँचे। उनके आगमन पर कार्यालय परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा पूरे परिसर में नारों की गूंज सुनाई दी। श्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान श्री नीतीश कुमार ने पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्री अशोक चैधरी, मा0 विधान पार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मा0 विधान पार्षद श्री रवींद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, श्री रत्नेश सदा, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार, डाॅ0 अमरदीप, श्री नवल शर्मा, श्री परिमल कुमार, श्री वीरेंद्र सिंह दांगी, श्री संतोष कुशवाहा, श्री संजय मालाकार, श्री राजेश त्यागी, श्री प्रियरंजन पटेल, श्री अफजल अंसारी, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती कंचन माला चैधरी, श्री राहुल खंडेलवाल, श्री गणेश कानू, श्रीमती मालती सिंह, श्री मोनी सिंह, श्री रूबेल रविदास, सुश्री विनीत स्टेफी, श्रीमती मधु कुमारी, श्री महेश दास, श्री राम कुमार राम सहित बड़ी संख्या में नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!