अपराधकिशनगंजगिरफ्तारीठाकुरगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 48 घंटे में बच्ची हत्याकांड का खुलासा, चाची ही निकली कातिल

किशनगंज,05मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र में 08 वर्षीय बच्ची शहरानी उर्फ साली प्रवीण की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका की चाची (बड़ी मां) हैरूण निशा को ही आरोपी पाया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को दुर्गापुर गांव में मकई के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में कोढ़ोबारी थाना कांड संख्या-71/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1)/238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने 03 मई को घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी और पूछताछ की।जांच के क्रम में मृतका की चाची हैरूण निशा का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका बेटा और मृतका के बीच झगड़ा हो रहा था, जिससे वह गुस्से में आ गई और बच्ची को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया। इससे बच्ची गिरकर बेहोश हो गई। बाद में पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी ने शव को घर में छिपाकर रखा और शाम होने पर मच्छरदानी के कपड़े से मुंह ढंककर मकई के खेत में ले जाकर छुपा दिया। घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए खून से सने कपड़े, मच्छरदानी का टुकड़ा तथा घटनास्थल से टूटा हुआ चप्पल पुलिस ने बरामद कर लिया है। एफएसएल टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी परिवार की सदस्य होने के कारण जांच को भटकाने की कोशिश कर रही थी और बार-बार बयान बदल रही थी। हालांकि, सघन जांच और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी।फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं पर भी वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!