बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधानसभा परिसर में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूत कार्यशैली का प्रतिफल है।
डॉ. प्रेम कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित सभी राज्यों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास के प्रति आस्था और सुशासन के समर्थन का प्रतीक है। इस विजय के साथ इन राज्यों में विकास, समृद्धि और जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता, रणविजय रौशन, मनोज चंद्रवंशी, अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिन्हा, सुबोध तुरहा, अखिलेश विद्यार्थी, मनोज कापरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

