अपराधकिशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी, एक सप्ताह में 47 गिरफ्तारी

किशनगंज,04मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी एवं मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 तक जिले में कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वाहन जांच के दौरान नियम उल्लंघन करने वालों से 18,93,075 रुपये शमन राशि के रूप में वसूले गए।

इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की है। जिसमें 12.75 ग्राम स्मैक, 206.16 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 1139.45 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अतिरिक्त 16 कोयला लदे ट्रक, 3 कार, 1 ट्रैक्टर, 2 मोटरसाइकिल, 2 पिकअप, 1 टोटो, 8 मोबाइल, 17 मवेशी, 5,500 रुपये नकद, 2 गैस सिलेंडर तथा एक चांदी का चैन जब्त किया गया।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!