प्रमुख खबरें
पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० रामेश्वर पासवान जी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने जमुई जिला के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
स्व० रामेश्वर पासवान जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

