प्रमुख खबरें
मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिला के तेलिया तालाब के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिला के मुफस्सिलथाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

