ताजा खबर

ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के पूर्व मंत्री-सह- जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार ने आज बांका जिले के रजौन प्रखंड के ग्राम सोहानी में 21 जोड़ा वर-वधु का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इसका आयोजन महात्मा भोली बाबा व कन्हैया मंडली के बैनर तले किया गया था । उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगाना और गरीब परिवारों पर शादी का आर्थिक बोझ कम करना है ।

श्री कुमार ने आगे कहा कि इस तरह की साहसिक कदम उठाने से समाज में नई रोशनी पैदा होगा और इस तरह के आयोजन से समाज में फैले दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने में अहम होगी । दहेज प्रथा को मिटाने हेतु आधुनिक बिहार के शिल्पकार एवं विकास पुरूष के नाम से जानने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किये गये पूर्व पहल को आगे भी जारी रखने में यह कार्यक्रम सहायक सिद्ध होगा एवं श्री नीतीश कुमार जी के सपनों को साकार करते हुए समाज में फैले इस कुरीतियों को दूर किया जा सकेगा । इस संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन के लिए जितनी प्रशंसा की जाय वो कम होगी । इस तरह की आयोजन में मेरी राजनीतिक पार्टी एवं बिहार की वर्तमान सरकार भी पूरी तरह सहयोग करेगी ।
श्री कुमार ने इस आयोजन के लिए संस्था के सभी सदस्य एवं इस सामूहिक विवाह के आयोजक श्री कन्हाई जी को हार्दिक बधाई दिया ।
इस कार्यक्रम में श्री कुमार के साथ माननीय सांसद, भागलपुर श्री अजय कुमार मंडल, माननीय विधायक, कहलगांव श्री सुभानंद मुकेश, माननीय विधायक, जमालपुर डॉ0 हर्षवर्धन, डॉ0 बिरेन्द्र कुमार, अनुपम गर्ग, जिलाध्यक्ष जद यू0 श्री विवेकानन्द गुप्ता, ई0 सत्येन्द्र कुमार, सुहुसाई जी, निप्पुद पांडेय, अजय रामजी,अध्यक्ष मुखिया संघ श्री मुत्युंजय सिंह, बन्टी साह, शेखर पांडेय, अमन कुमार, प्रमोद मंडल, विनय कुमार, अनिल दास, नीतीश कुमार, संजय कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!