ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं परीक्षा 2025-26 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 93.70% रहा है, जो निश्चित ही हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और संकल्प का प्रतिफल है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों को है, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों एवं परिजनों की भी है। माननीय अध्यक्ष महोदय ने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न हों और पूर्ण मनोबल के साथ आगे बढ़ते रहें।


