प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से जैन अनुयायियों को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार महावीर जयंती प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनायी जाती है। भगवान महावीर को वर्धमान, वीर, अतिवीर और सन्मति भी कहा जाता है। उन्होंने अपने सद्वचनों से समाज को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया और आत्मिक एवं शाश्वत सुख की प्राप्ति हेतु सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य जैसे पांच मूलभूत सिद्धांत भी बताया। भगवान महावीर के उपदेश आज भी समाज को नैतिकता, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!