किशनगंजतस्करों के खिलाफ कार्रवाईपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : छह दिनों में 2543 लीटर शराब जब्त, 31 आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज,17मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर 9 से 15 मार्च के बीच चलाए गए अभियान में 2543 लीटर शराब जब्त की गई है तथा 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा सदर थाना, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, गलगलिया सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 2367 लीटर विदेशी शराब एवं 176.6 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। शराब एवं मादक पदार्थ मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अभियान के दौरान 305 ग्राम ब्राउन शुगर, 930 अवैध लॉटरी टिकट, 7 मोबाइल फोन, एक कंटेनर, एक वजन नापने की मशीन, 7 ट्रैक्टर, चोरी की 7 बाइक सहित कुल 8 मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा एवं 4 चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!