किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मिक्की साहा बने गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के निर्विरोध सचिव

किशनगंज,28फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के हालिया चुनाव में मिक्की साहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुना गया। नामांकन की अंतिम तिथि तक सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने मिक्की साहा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में समिति के विकास को लेकर विश्वास जताया। सदस्यों ने कहा कि मिक्की साहा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव मिक्की साहा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकाल में गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!