ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कला-संस्कृति-विज्ञान में बिहार का गौरव बढ़ाने वाले विभूतियों भरत सिंह भारती जी (लोकगीत सम्राट), स्व० विश्व बंधु जी (नृत्य पुरोधा) एवं डॉ. गोपाल त्रिवेदी (कृषि वैज्ञानिक) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि इन हस्तियों ने कला, संस्कृति एवं विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है । भोजपुरी लोकगीतों के 6-7 दशक पुराने साधक भरत सिंह भारती जी 1962 से आकाशवाणी पटना से जुड़े।लोक संगीत में अमित योगदान देते हुए उन्होंने अब तक 5000 से अधिक गीत गाए हैं। वहीं गुरु उदय शंकर से प्रशिक्षित,पटना के लोक नृत्य के चेहरा और अपना पूरा जीवन नृत्य को समर्पित करने वाले विश्व बंधु जी को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को जीवंत किया। साथ ही, बिहार के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने वाले, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत और राज्य का मान बढ़ाने वाले किसानों के मसीहा कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी जी को भी पद्मश्री से अलंकृत किया गया है। उल्लिखित है कि पद्मश्री सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय व असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!