ताजा खबर

28 जनवरी को मेट्रो सेवा स्थगित, 29 जनवरी से नियमित संचालन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद//पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत आवश्यक तकनीकी कार्यों के लिए दिनांक 28 जनवरी 2026 को यातायात एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है। इस कारण उक्त दिन मेट्रो रेल सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह से परिचालन में नहीं रहेगी।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड खेद प्रकट करता है। यह कार्य मेट्रो सेवा की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
दिनांक 29 जनवरी 2026 से मेट्रो की राजस्व सेवा पूर्व की भांति नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि 28 जनवरी को वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करें तथा सहयोग प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!