प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को अंगवस्त्र एवं मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकता का जीवंत संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं दिल्ली पूर्वी के माननीय सांसद श्री मनोज तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!