राजनीति

जदयू-भाजपा अनर्गल प्रलाप छोड़, तेजस्वी यादव द्वारा उठाये गए सवालों का दे जवाब : अरुण यादव

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि जदयू – भाजपा अनर्गल प्रलाप छोड़कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा उठाये गए जनहित में महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दे। दो दशक से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और 11 वर्षों से राज्य में डबल इंजन की सरकार है। फिर भी बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है? बिहार में इतना अपराध क्यों है? बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? बिहार में इतनी बेरोजगारी क्यों है? बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए? बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है? भाजपा-जदयू को बताना चाहिए।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के द्वारा उठाये गए किसी भी सवालों का जवाब भाजपा-जदयू के पास नहीं है, इसलिए मूल सवालों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सत्ता में बैठे लोग अनर्गल प्रलाप करने लगते हैं। सत्ता में बैठे लोगों को मालूम होना चाहिए कि राज्य की जनता अपने मूल मुद्दों पर खड़ी है। भाजपा-जदयू कुछ भी कर ले लेकिन राज्य की जनता किसी भी कीमत पर अपने मूल मुद्दों से भटकने वाली नहीं है। सत्तापक्ष का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो चुका है। जनता अब जदयू-भाजपा के झांसे में आने वाली नही है। इस बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट की चोट से मुहतोड़ जवाब जनता देगी और बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!