किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : हलीम चौक के पास से 75 बोरी यूरिया खाद जब्त

किशनगंज,12अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम ब्लॉक चौक के पास गश्ती के दौरान एक फटफटीया वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 75 बोरी यूरिया खाद जब्त किया। कार्रवाई अवर निरीक्षक अचला शर्मा के नेतृत्व में की गई।

उर्वरक निरीक्षक मंजर अनीश के बयान पर पुलिस ने वाहन चालक और अज्ञात के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में सामने आया कि जब्त यूरिया खाद कालाबाजारी के लिए लाया जा रहा था, जिसे पश्चिम बंगाल के कानकी से बगलबारी ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया चालक इनामुल हक, बगलबारी का निवासी है। पूछताछ के दौरान चालक खाद के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!