किशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में शराब कांड की महिला आरोपी एक वर्ष बाद गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार

किशनगंज,23जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व दर्ज शराब कांड की महिला आरोपी को पुलिस ने लंबे समय बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की गई है, जो कांड संख्या 367/24 के तहत उत्पाद अधिनियम की धाराओं में नामजद थी।

सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में गुड़िया देवी के घर से शराब बरामद की गई थी। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रही थी। सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला आरोपी की गिरफ्तारी काफी समय से लंबित थी। अब उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसके तहत अवैध शराब से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button