जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में मनोनयन पत्र वितरण सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर विस्तारित बैठक का हुआ आयोजन प्रदेश की आधी आबादी जद(यू0) का मुख्य आधार है: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनोनयन पत्र वितरण सह ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तारित तैयारी बैठक किया गया। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन की सफलता हेतु गहन चर्चा हुई एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही जद(यू0) महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली योजना से प्रेरित होकर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया।
इस दौरान पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आधी आबादी जनता दल (यू0) का आधार स्तम्भ है। हमारे नेता एवं हमारी पार्टी को प्रदेश की महिलाओं का विशेष समर्थन हमेशा से मिलता रहा है। इसकी मुख्य वजह है माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा बीते 19 वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए अनेकों काम। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में 225 सीटों पर जीत दर्ज करने हेतु महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होगी इसलिए महिला प्रकोष्ठ से पार्टी को अत्यधिक अपेक्षा है। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन को भव्य बनाने पर भी खासा जोर दिया और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर 8 मार्च के दिन आधी आबादी की ताकत को प्रदर्शित करना हैं।
माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय काम किए गए हैं। देश के अन्य राज्यों के लिए हमारा बिहार आज मिसाल बनकर उभरा है। वहीं, राजद के शासनकाल में प्रदेश की महिलायें घुटन महसूस करती थी।
जद(यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता ने नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को स्वर्णिम एवं सफल कार्यकाल की बधाई और शुभकमानयें दी। उन्होंने कहा कि बीत 19 वर्षों में बिहार की महिलायें सबल और सशक्त हुई है, इसका एकमात्र श्रेय हमारे नेता श्री नीतीश कुमार को जाता है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होगा।
इस मौके पर माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्रीमती उषा सिन्हा, श्रीमती पूजा एन शर्मा, श्रीमती मधु कुमारी, श्रीमती राज कुमारी विभु, श्रीमती यास्मिन खान, श्रीमती शोभा देवी, श्रीमती विक्रमशीला यादव, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती मालती देवी, डाॅ0 पूनम देवी सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रही।