राजनीति

लखीसराय एवं जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को जद(यू0) प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित कर ‘मोदी-नीतीश’ की जोड़ी को ताकत दें - उमेश सिंह कुशवाहा

अविनाश कुमार/मंगलवार को लखीसराय एवं जमुई जिला में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जनता दल (यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर आपसी समन्वय और तालमेल स्थापित कर मोदी-नीतीश की विकासपरक जोड़ी को ताकत प्रदान करने का आह्वान किया।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत और विकसित बिहार’ का निर्माण एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसे साकार करने की दिशा में पांचों दलों के हरेक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों को एनडीए की झोली में डालने का संकल्प लेना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार समस्त बिहारवासियों एवं मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समस्त देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। जबकि दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को सिर्फ अपने बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता सताती है, आम जनता की समस्याओं और उनके सुख-दुख से विपक्षी दलों का दूर-दूर तक कोई लेनदेना नहीं है। सत्ता में रहते हुए लालू परिवार ने सरकारी खजानों को लूटने का काम किया।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार में बिहार दोगुनी गति से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शिता से पूरे प्रदेश का कायाकल्प किया है। हमारे नेता समाज के हर वर्गों की चिंता करते हैं। बीते 19 वर्षों के अपने शासनकाल में उन्होंने हर शोषित, वंचित और कमजोर तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
उक्त मौके पर मुख्यरूप से भारत सरकार के मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के मा0 प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल, लोजपा (आर0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के मा0 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, मा0 मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, एनडीए के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सह प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के मा0 विधायकगण, मा0 विधान पार्षदगण एवं एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button