District Adminstrationकिशनगंजबिहारराज्य

किशनगंज : जिला जज, डीएम और एसपी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

मंडल कारा के अंदर विभिन्न वार्डो की व्यवस्था को देखा गया है

किशनगंज, 06 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार, जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सोमवार की शाम मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के अंदर विभिन्न वार्डो में व्यवस्था की पड़ताल की गई।

जेल प्रशासन के द्वारा बंदियों को क्या क्या सुविधाएं दी जा रही है। इसकी पड़ताल की गई। मंडल कारा में बंद बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकाती को लेकर भी जानकारी ली गई। जेल के अंदर की वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को देखा गया।

डीएम विशाल राज ने कहा कि जिला जज व एसपी के साथ मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। मंडल कारा के अंदर विभिन्न वार्डो की व्यवस्था को देखा गया है। सुरक्षा को लेकर भी जो मानक रहते हैं उसे भी देखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button