प्रमुख खबरें

रालोमो सुप्रीमों श्री उपेंद्र कुशवाहा का आठवें व अंतिम चरण की बिहार यात्रा सोमवार को बांका जिला में हुई संपन्न।

संजय कुमार सिन्हा/ पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार को आठ चरणों में पार्टी की सदस्यता महापर्व व बिहार यात्रा सोमवार को बांका जिला में पूरी कर ली। इस यात्रा के क्रम में श्री कुशवाहा पार्टी की मजबूती के साथ साथ 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन 225 की संख्या पार करे इसके लिए भी गठबंधन के नेताओं व जिलाध्यक्षों से सभी जिलों में बैठक कर रणनीति भी बनाई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों श्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सभी 243 विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ स्तर तक बूथ कमिटी को पूरी मजबूती से गठन कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय पटना को सौंपने का निर्देश इस “”बिहार यात्रा सह सदस्यता महापर्व”” के दौरान पूरे जिलों में सभी पार्टी पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने बताया कि जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा बूथ स्तर तक मजबूत होगा तब NDA गठबंधन को और मजबूती मिलेगी और मिशन 2025 में 225 का लक्ष्य पूरा होगा। सोमवार को बिहार यात्रा की समाप्ति होने बाद आगामी 23 और 24 दिसंबर 2024 को पटना पार्टी कार्यालय में दो दिवसीय जिला अध्यक्ष,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी जो सदस्यता अभियान में जुड़े है उनलोगों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें दोनों दिन उक्त बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे। बांका जिला में बिहार यात्रा के अंतिम चरण की समापन के अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह(पूर्व विधायक),जितेंद्र नाथ पटेल,राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजल ईमाम मल्लिक, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रालोमो पप्पू सिंह, राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष रालोमो विराट कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह प्रभारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सुभाष सिंह चंद्रवंशी,प्रदेश उपाध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा,अंगद कुशवाहा,चौधरी बसंत पटेल,नागेश्वर राय,संजीव राम,दीपक वर्मा,प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा,रणधीर सिंह,संकेत कुमार चंदन,रिंकू सोनी,बनारसी कुशवाहा,पंपुल सिंह,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 स्मृति कुमुद,व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत गुप्ता,प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, डॉ आलोक कुशवाहा,शक्ति चंद्रवंशी,बिनोद पप्पू , डॉ अंजली कुमारी,रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार,लखीसराय जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा,पटना महानगर जिला अध्यक्ष मोहमद खुर्शीद अहमद,वैशाली जिला अध्यक्ष लालदेव राम,भागलपुर जिला अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून, बांका जिला अध्यक्ष गिरीश मंडल,गया महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सबिता कुमारी कुशवाहा समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार दिनांक:16/12/2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button