District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थाना में लगाया गया जनता दरबार

जनता दरबार में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण कुछ मामलों का निपटारा नहीं किया जा सका

किशनगंज, 16 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया। जिसमें कुछ मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण कुछ मामलों का निपटारा नहीं किया जा सका। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले निपटाए जाते हैं। जिलाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग-अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!