ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तरारी में पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती मनी।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी ।तरारी प्रखण्ड परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।जयंती सामारोह के दौरान मुख्य अतिथि भोजपुर व बक्सर के पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर पहले प्रखण्ड परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना हुई ।साथ ही उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इसके बाद राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू यादव ने अतिथियो को गुलदस्ता व शाँल से सम्मानित किया।जयंतीं सामारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक नेता थे।बिहार के पिछड़े ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया।उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लिए समर्पित रहा।उनके लिए ही वे परीश्रम करते रहे ।कठिन परीश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने।जिला पार्षद सदस्य लालबिहारी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दबे – कुचलों के विकास के लिए समर्पित रहा। वही राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने कहा की पिछडों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अग्रेजी विषय को मैट्रीक सें हटाने का कार्य किया ,जिसके चलते गरीबो कें बच्चो में शिक्षा के स्तर में वृद्धी हुई ,साथ ही उन्होने ने समाजवाद को बढ़ावा दिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ,जीला पार्षद उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू यादव ,पूर्व जीला पार्षद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ,पूर्व जीलापार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह , तरारी मुखिया जय प्रकाश सिंह ,,पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधी लालबाबू सिंह ,कबि नन्दजी सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!