District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम इनायत खान ने जोकीहाट प्रखंड के तैयारियों का लिया जायजा।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम इनायत खान ने सोमवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जोकीहाट, थानाध्यक्ष जोकीहाट एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जोकीहाट उपस्थित थे। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक बिन्दुओं पर ससमय कार्य कराने हेतु निदेश दिया गया। जोकीहाट बाजार में मंदिर के पास सर्वप्रथम जुलुस आने की बात बताई गई। अतएव इस स्थल पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराने, वॉच टॉवर पर रोशनी एवं पुलिस बल की व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि विडियोग्राफी भी अनिवार्य रूप से करायेंगे। उक्त स्थल पर नियंत्रण कक्ष अधिष्ठापित करते हुए कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने तथा ध्वनिविस्तारक यंत्र से लगातार माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन, अररिया को आवश्यक दवाईयों के साथ एम्बुलेंस में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला अग्निशाम पदाधिकारी, अररिया को निर्देशित किया गया कि अग्निशमन वाहन को जोकीहाट थाना परिसर में तैयार अवस्था में तैनात रखेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, जोकीहाट को निदेश दिया गया कि वे कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी अररिया से समन्वय बनाते हुए उक्त स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। अवर निबंधन कार्यालय, जोकीहाट के पास मैदान मैं कर्बला होता है। जहां मुहर्रम कमिटी के माध्यम से साफ-सफाई/मिट्टी भराई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया तथा जोकीहाट प्रखंड के वरीय प्रभारी उक्त कार्यों की ससमय समीक्षा करने का निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!