ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा।।..

भारत तो कभी भाजपा मुक्त नही होगा लेकिन, जदयू से बिहार को जल्द मुक्ति मिल जाएगी – मनोज शर्मा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-भारत को भाजपा मुक्त करने का सपना देखने वाले लोग पहले खुद यह समझ ले कि कहीं वह बिहार मुक्त तो नहीं हो रहे हैं। भाजपा कोई दल-दल नहीं है। भाजपा कोई व्यक्ति नहीं है। भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा एक संगठन है। भाजपा एक संस्थान है। भाजपा एक सोच है। भाजपा एक सिद्धांत है। भाजपा एक संस्कृति है और इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है। बिहार बहुत जल्द जदयू मुक्त होगा।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी कह रहे हैं कि हम थर्ड फ्रंट नहीं मेन फ्रंट है तो, नीतीश जी यह बताइए कि आपका मेन नेता कौन है? किसके नेतृत्व में आप लोगों ने अपना फ्रंट बनाया है? आप दूसरे को नेता मान नहीं रहे हैं। राहुल गांधी अपना मुहिम छेड़े हुए हैं। ममता बनर्जी अपना राग अलाप रही हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी राष्ट्रीय हो गई है। नीतीश जी, आपका कोई फ्रंट नहीं है आप तो पलटने वाले फ्रंट से ताल्लुक रखते हैं।

जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी थोड़े बड़बोले हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जिस भाजपा ने 2019 में 303 सीट खुद जीती है और बिहार में जो 16 सीट जदयू ने जीता है, क्या खुद के बदौलत जीता है? जब भाजपा ने साथ छोड़ दिया था 2 सीट पर पैक हो गए थे आप लोग। आज मुंह से बड़ी बड़ी बातें निकल रही है, तो जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखिए।

देश मे जदयू का अस्तित्व क्या है। देश तो छोड़िए, बिहार में आपकी दशा क्या है? कभी आप भाजपा के साथ मिलकर सरकार चलाते हैं तो, कभी राजद के साथ पलटी मार कर सरकार  में रहते है। आपका जनाधार कहां है? आपके लोग कौन हैं? वोटर कौन हैं? बड़ी-बड़ी बातें कर लेने से सच्चाई बदल नहीं जाती।

रही बात गठबंधन में रहते पार्टी के विधायकों को तोड़ने की तो, तो नीतीश जी, आप अपनी यादाश्त को मजबूत कीजिये, जिसमे आप सभी ने कहा था कि बिहार के अलावा कही कोई गठबंधन नही है। फिर आप इस तरह की बात बोलकर अपने ऊपर ही सवाल खड़े कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!