झारखंड, CM हेमंत सोरेन ने रांची के काटांटाेली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, बोले- लोगों को जल्द मिलेगी जाम से निजात…

राहुल राय:-रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कांटाटोली चौक पहुंचकर योगदा सत्संग आश्रम-कांटाटोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाए। कहा कि योगदा सत्संग आश्रम से कांटाटोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक बनने वाले इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ कराने पर जाेर दिया। साथ ही कहा कि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का शुभारंभ होना आवश्यक है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा तय समय पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करें । भू-अर्जन, विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण सहित अन्य बाधाओं को जल्द दूर करें। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अबूबकर सिद्दिकी, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची एसएसपी कौशल किशोर, जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।