District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने सीमा क्षेत्रों में परिचालन अभ्यास का किया ब्रीफिंग।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 12वीं वाहिनी , सशस्त्र सीमा बल किशनगंज द्वारा सीमा क्षेत्रों में परिचालन अभ्यास की ब्रीफिंग मुन्ना सिंह कमांडेंट, 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा चौकी दीघलबैंक में की गई। कमांडेंट ने अपने अधिकारियों और जवानों को सीमा क्षेत्रों में हो रहे अपराध, अवैध गतिविधि, तस्करी पर रोक लगाने एवं आम नागरिक के साथ समन्वय बिठाने हेतु बताया। अभ्यास के दौरान कराये जाने वाले विभिन्न प्रकार के अभ्यासों के बारे में निर्देश व प्रशिक्षण किया गया। इस अवसर पर काइखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी, डा आर.आर अंसारी, द्वितीय कमान अधिकारी, चौएबा अंगोम्चा, उप कमान्डेंट (प्रचालन), कृष्ण सिंह, सहायक समादेष्टा, पदम सिंह मीना, सहायक कमांडेंट (संचार) प्रियरंजन चकमा, सहायक कमांडेंट एवं सभी समवायों तथा सीमा चौकियों के कमांडर तथा बल सैनिक उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button