अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बारुण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत…

औरंंगाबाद नहर में नहाने के क्रम में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी।मामला बारुण थाना क्षेत्र के मस्तूल बारुण का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तूल बारुण के निवासी बिगन राम का पुत्र राजकुमार उर्फ छोटू (12 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ पटना कैनाल नहर में रविवार के सुबह में नहाने के लिए गया था।नहाने के क्रम में ही छोटू नहर के गहरे पानी की ओर चला गया।जिससे कि वो पानी मे डूब गया।इतना देखते ही उसके दोस्त नहर से बाहर निकले व अपने परिजनों को बताया जिसके उपरांत सभी छोटू के खोजबीन में लग गए।इसके उपरांत स्थानीय प्रसाशन बीडीओ संजय कुमार व सीओ बसंत कुमार राय को सूचना दी गयी।तब जाकर पटना कैनाल नहर के पानी को इंद्रपुरी बराज से बन्द किया गया।सीओ ने बताया कि बच्चे के शव के खोजबीन के लिए गोताखोर को बुलाया गया है।स्थानीय स्तर पर शव की खोजबीन जारी है। गौरतलब है कि रविवार की शाम तक खबर लिखे जाने तक शव नही मिल पाया था।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button