प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : सिर्फ एक सम्मान ही नही, ये हम सबों का श्रृंगार है, लोकसभा चुनाव 2019 को सफलतापूर्वक पूरा करने पर पुलिस लाईन में सम्मान समारोह का आयोजन…

पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने दिया प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की।पूर्णिया जब पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने सिपाही 504  अमित कुमार को सम्मानित किया तो उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक सम्मान ही नही, ये हम सबों का श्रृंगार है।बताते चलें कि जिले में लोकसभा चुनाव 2019 को सफलतापूर्वक पूरा करने पर पुलिस लाईन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान विशाल शर्मा ने दिया प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की।इसके लिए पूर्णिया पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामना भी दी।सम्मानित होने वालों में जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नुरुल हक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद पांडेय, बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, बायसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज राम, धमदाहा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम सागर, यातायात पुलिस उपाधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह के साथ-साथ जिले के पुलिस निरीक्षक, जिले के थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के पुलिस कर्मी हैं।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button