ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चतरा:- 5 लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने की कुर्की- जब्ती।

राहुल कुमार राय चतरा/रांचीचतरा: राजपुर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव में पुलिस ने पांच लाख के इनामी नक्सली सहदेव यादव के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। अदालत से जारी गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती के आदेश का पालन करते हुए कार्यवाही की गई है। नक्सली सहदेव यादव लंबे समय से फरार चल रहे थे।

चतरा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इस टीम में एसआई राजेश शर्मा, जिला बल व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। टीम ने शुक्रवार को दल बल के साथ नक्सली कमांडर सहदेव यादव के घर पहुंची और जेसीबी से घर को ध्वस्त कर दिया। घर का दरवाजा और खिड़की समेत अन्य सामान कुर्क कर साथ ले गई।

थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि राजपुर पुलिस ने कई बार उसके घर पहुंच कर आत्मसमर्पण करने को कहा था। घर पर कुर्की जब्ती का नोटिस भी चिपकाया था। लेकिन नक्सली सहदेव यादव ने आत्मसमर्पण नहीं किया। उन्होंने कहा कि नक्सली सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और समर्पण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!