देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
देश में आइएस के दूसरे बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
देश की जांच एजेंसियों ने एक बार फिर खूंखार आतंकी संगठन आइएसआइएस के भारत में खूनी खेल खेलने के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और बिहार में बुधवार देर शाम से चली संयुक्त कार्रवाई में आइएसआइएस के दस आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आइएस के संपर्क वाले ये आतंकी अपने मंसूबों को अंजाम देने के ज्यादा करीब पहुंच गये थे।इनकी मंशा बड़े हिंसक घटनाओं को अंजाम देना था।लेकिन पिछले डेढ़ महीनों के दौरान आइएस आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया गया यह दूसरा देशव्यापी आपरेशन है जो बताता है कि तमाम सतर्कता के बावजूद यह आतंकी संगठन अपने पैर फैलाने में सफल हो रहा है।एनआइए की अगुवाई में विशेष टीमों ने मुंब्रा, जालंधर, नरकटियागंज, बिजनौर व मुजफ्फरनगर और आंध्र-प्रदेश में एक साथ आपरेशन शुरु किया।जांच एजेंसियों की तरफ से जो सूचना उपलब्ध कराई गई है उसमें चार लोगों को आइएस के साथ सीधा संबंध होने के सबूत के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य छह लोगों को भी हिरासत में रखा गया है।आपको बताते चले की दिल्ली और यू०पी० से आई एटीएस की टीम ने गुरुवार सुबह




