जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष, पटना का औचक निरीक्षण किया गया। बेहतर कार्यालय-प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम को सुदृढ़ करने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के प्रति सजग एवं तत्पर रहने का निदेश दिया गया।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/जिलाधिकारी द्वारा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद स्थापित किया गया।
अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पटना श्री राजेश रौशन द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में जिला नियंत्रण कक्ष के कार्यों, पदाधिकारियों तथा कर्मियों की पदस्थापना तथा संसाधनों की उपलब्धता एवं आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है तथा चार पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहती है। इसकी दूरभाष संख्या-0612-2219810/2219234 है। कुल स्वीकृत बल 11 के विरूद्ध 07 कर्मी जिला नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित हैं। यहाँ होमगार्ड के 06 जवान तथा 04 कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
4. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 4 लैंडलाइन फोन क्रियाशील है। विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से संदेशों का त्वरितगति से प्रेषण संबंधित पदाधिकारियों को किया जाता है। इसके साथ ही कार्रवाई का फॉलोअप भी किया जाता है। प्रत्येक दिन का खैरियत प्रतिवेदन तैयार कर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग को भेजी जाती है।
5. जिलाधिकारी ने कहा कि औचक निरीक्षण में जिला नियंत्रण कक्ष का प्रबंधन बेहतर पाया गया। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना भवन है। इसके समुचित रख-रखाव एवं मरम्मति हेतु बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अभियंताओं को निदेशित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में आवश्यकतानुसार उपस्कर, कम्प्यूटर इत्यादि क्रय करने के लिए जिला नजारत उप समाहर्ता को निदेश दिया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को पुराने दस्तावेजों का विधिवत नीलामी करने का निदेश दिया गया है। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) को आईसीसीसी के साथ समन्वय कर सीसीटीवी मॉनिटरिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने का निदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के साथ नियमित तौर पर समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था संधारण के प्रति मुस्तैद रहने का निदेश दिया गया है।