देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आत्मबल से ही नशापान जैसी कुरितियों से दूर रहा जा सकता है:-पुलिस कप्तान कुमार आशीष

किशनगंज नशा मुक्ति दिवस के मौके पर उत्तरपाली स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशनगंज पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को नशा का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।आपको मालूम हो कि सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री कुमार ने पुलिसकर्मियों को नशे के सेवन से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और नैतिक हानि के साथ अन्य दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि आत्मबल से ही नशापान जैसी कुरितियों से दूर रहा जा सकता है।पुलिस कप्तान ने कहा कि सिर्फ कानून बना देने से इस कुरिती पर विजय प्राप्त करना लगभग असंभव है।नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें अपने और घर परिवार के सदस्यों के साथ समाज के लोगों को भी जागरूक करना होगा।तथा नशे के सेवन से होनेवाले दुष्परिणाम की भी जानकारी देनी होगी।इस मौके पर एसडीपीओ किशनगंज डॉ.अखिलेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राय सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button