प्रमुख खबरें

*मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट की घटना पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया गहरा शोक*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरसही-डुमरी इलाके में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हुए भीषण विस्फोट में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

*उप निदेशक*
*बिहार विधान सभा, पटना*

Related Articles

Back to top button