घटना/दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

करंट लगने से महिला की मौत।….

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।: तरारी प्रखण्ड के बागर गाँव निवासी एक महिला गेौशाला में झाड़ू लगा रही थी तभी पास में रखे पंखा से करंट लग गया। करंट इतना जबरदस्त था कि महिला अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। जैसे ही स्वजन ने महिला को अचेत अवस्था मे पड़ा देखा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीरो अस्पताल ले गए जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बागर निवासी 52 वर्षीय फुलवंता देवी गौशाला की साफ-सफाई कर रही थी। उसी दौरान गेौशाला में रखे पंखे में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से महिला अचेत होकर गिर गई। जब स्वजन ने देखा तो पंखा के तार को हटाकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पति रमेश राय किसान हैं। मां की मौत से बच्चों का बुरा हाल हैं।

Related Articles

Back to top button