District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, मेला को देखकर 10 साल पुरानी यादें हुई ताजा।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली में मोहर्रम त्यौहार बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया, सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने लाठी घुमाकर करतब दिखाया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया मोहर्रम का त्यौहार, इस दौरान पौआखाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए रहे ताकि किसी भी तरह से माहौल खराब ना हो और आवाम को किसी भी तरह से तकलीफ ना पहुंचे। मोहर्रम कमेटी टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुलूस से लेकर अखाड़े तक अपना बागडोर संभाला। जुलूस के दौरान पौआखाली थानाध्यक्ष आरीज एहकाम, एसआई पीसी राही, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रंजन यादव, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विकास कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मेला और अखाड़े का जायजा लेने के लिए ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान भी मौके पर पहुंचे और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वही कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खान भी अखाड़ा और मेले में पहुंचे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम त्योहार का समापन हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button