ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर के आग्रह पर पटना जंक्शन पर साधारण टिकट काउंटर को पूर्ववत भूतल पर किया गया।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-ज्ञात हो भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पूर्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार से मुलाकात कर साधारण टिकट काउंटर को प्रथम तल से पूर्ववत भूतल पर करने का आग्रह किया था। उन्होंने पटना में हुए पूर्व मध्य रेलवे की जेडआरयूसीसी की विगत बैठक में भी इस विषय को उठाया था।

विवेक ठाकुर ने कहा कि पटना जंक्शन बिहार का मुख्य रेलवे स्टेशन होने के कारण यहां यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रहती है। टिकट काउंटरों की संख्या कम हो जाने से यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही थी। प्रथम तल चढ़ने में दिव्यांग, महिला तथा बुजुर्ग नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी।

विवेक ठाकुर ने जन सामान्य की मांगों के प्रति तत्परता के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेल पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जनता के हित का काम एक संवेदनशील सरकार ही कर सकती है। जन कल्याण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!