ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : दल्लेगांव के ग्रामीणों ने कि वोट बहिष्कार की घोषणा

पंचायत में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव के संपर्क मार्ग एवं पुल का अप्रोच पथ निर्माण नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है

किशनगंज, 28 मार्च (के.स.)। फरीद अहमद, जिले में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत दल्लेगांव पंचायत के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। पंचायत में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव के संपर्क मार्ग एवं पुल का अप्रोच पथ निर्माण नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने एकता दिखाते हुए अप्रोच पथ निर्माण की मांग कर रहे है। गौरतलब हो कि पूर्व में भी लोकसभा चुनाव बहिष्कार ग्रामीण कर चुके हैं,और इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में भी समस्या का निदान नहीं होने पर वोट बहिष्कार कर अपनी समस्या के निदान को लेकर प्रयास लगातार कर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!