राज्य

जमशेदपुर के अध्यक्ष नंदलाल पातर के नेतृत्व में मुंडा समाज के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारी के बीच संवाद किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा जमशेदपुर में आदिवासी केंद्रीय समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष नंदलाल पातर के नेतृत्व में मुंडा समाज के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारी के बीच संवाद किया गया इस कार्यक्रम में लगभग विभिन्न जिलों से 100 प्रतिनिधि उपस्थित थे । संवाद का मुख्य विषय सामाजिक परंपरा और हमारी रीति रिवाज पर सभी ने अपना-अपना विचार रखा। सभी ने एक मत होकर समाज में सभी प्रकार के सामाजिक संस्कारों में पहानो के द्वारा ही संपादित करने का निर्णय लिया गया। रिंग सेरेमनी जैसे कार्यक्रम करने वाले मुंडा परिवारों का समाजिक दंड और बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया । समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए एक ही प्रकार का सामाजिक नियम अमीर गरीब पर भेदभाव नहीं। पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था एवं हमारी भाषा, पारंपरिक वेशभूषा ,पारंपरिक संस्कृति और रीति रिवाज को मजबूती से बचाए रखने के लिए झारखंड स्तर पर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम शुरू करने से पहले सिंगबोंगा का अरदास किया गया और भगवान बिरसा मुंडा एवं मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माला पहनाकर और पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राम सिंह मुंडा, बी एन पातर, मधु मुंडा, सुनीता नाग, द्रोपती मुंडा ,पूजा नाग, परशुराम सामंत, दीपक मुंडा आदि ने संबंधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण सांडिल, शैलेंद्र सामंत, कोषाध्यक्ष विकास मुंडा, प्रवक्ता संतोष सामंत, मनोज मुंडा, देवराज मुंडा, मानगो शाखा के अध्यक्ष लखन सांडिल,पu सोमाराम मनोज कुमार मुंडा अमरदीप सामंत महेश नाग आदि के सहयोग से कार्यक्रम को सफल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!