किशनगंज : जदयु युवा जिला कार्यकारिणी की एक अहम मीटिंग जदयू जिला कार्यालय में आयोजित
मीटिंग में पार्टी संगठन एवं आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा और नव मनोनीत युवा प्रखंड अध्यक्षों को माला और शाल देकर सम्मानित किया

किशनगंज, 21 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार को जदयु युवा जिला कार्यकारिणी की एक अहम मीटिंग जदयू जिला कार्यालय किशनगंज में रखी गई। जिस की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने की। मीटिंग में पार्टी संगठन एवं आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा और नव मनोनीत युवा प्रखंड अध्यक्षों को माला और शाल देकर सम्मानित किया साथ ही सभी जदयू पदाधिकारी गण ने एक स्वर में किशनगंज लोकसभा सीट जदयू पार्टी को मिले मांग की। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नौशाद आलम, प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य फिरोज अंजुम, प्रदेश जिला महासचिव प्रहलाद सरकार, जिला महासचिव रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एहतेशाम अंजुम, युवा जिला अध्यक्ष मशुद आलम, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष बलराम दास, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष डा. अमीर मिनहाज महिला अध्यक्ष जानकी सिन्हा किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नुर इस्लाम नूरी, पुर्णिया जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शाहिद रेजा, जिला महासचिव आत्मा बेगम, जिला सचिव रानी मंडल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखी टुडू, बहादुरगंज युवा प्रखंड अध्यक्ष मुमताज आलम, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष नजरुल इस्लाम कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नौबहार आलम, सुजीत कुमार, सालोमी मरांडी, रोशन आरा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे।