District Adminstrationअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : अकबरपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार, चार देसी कट्टा एवं सोलह जिंदा कारतूस बरामद।

पूर्णिया पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि,

बरामदगी :-

  • चार देसी कट्टा।
  • सोलह जिंदा कारतूस।
  • मोबाइल-01

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान आमिर जावेद के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब बरामदगी हेतु प्रभावी गस्ती करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में 13 मार्च को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में अकबरपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से गस्ती के क्रम में सोनडिहा मोड़ एक काला रंग के मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भवानीपुर की ओर से जा रहा था जैसे ही वे लोग पुलिस बल को देखे तो उक्त मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति तेजी से मोटरसाईकिल चलाकर भागने लगा, परन्तु हड़बड़ी के कारण उक्त मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिर गया, गिरने के बाद उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया, तब तक उक्त मोटरसाइकिल चालाक तेजी से मोटरसाइकिल चलाकर सोनडिहा गावँ की ओर भागने में सफल हो गया। पकड़ाए अपराधकर्मी की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से चार देसी कट्टा सोलह जिंदा कारतूस एवं एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि वह लोग एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। पकड़ाए गए व्यक्ति का अपराधिक इतिहास भी पुलिस द्वारा खंगाला गया जिसमें सबौर थाना कांड संख्या-272/20 दिनांक-28.09.20 धारा-394/411/ भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है। जिसे विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए पकड़ाए व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एवं अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में ज्ञात किया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button