District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत एसडीओ ने जरूरतमंद लाभुकों के बीच किया कंबल वितरण।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया द्वारा मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जरुरतमंदों के बीच लगातार कम्बल का वितरण किया गया। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया शैलेश चंद्र दिवाकर द्वारा हरियाबारा, टोल प्लाजा के निकट जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी, अररिया भी उपस्थित थे। वहीं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को संयुक्त रूप से अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंदों लाभुकों के बीच वितरण हेतु कुल 80 अदद कंबल उपलब्ध कराया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button