राजनीति

*चुनावी लाभ के लिए महिला आरक्षण बिल को मोदी सरकार ने 9 वर्षों तक लटकाए रखा*- उमेश सिंह कुशवाहा।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार जनता दल(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए मोदी सरकार ने नौ वर्षों तक महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी कई वर्षों से महिला आरक्षण की मांग करती आई है लेकिन लोकसभा चुनाव के ठिक 6 महीनें पहले यह बिल लाना मोदी सरकार की नीयत पर गम्भीर सवाल खड़े करता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा को नौ सालो तक सत्ता की मलाई खाने के बाद महिला आरक्षण की याद आई है। अगर असल में मोदी सरकार महिलाओं की हिमायती होती तो महिला आरक्षण बिल लाने में इतना विलम्ब नहीं होता।

साथ ही उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के सबसे बड़े नायक हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य था जिसने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50% आरक्षण का लाभ दिया। आज बड़ी संख्या में हमारी नारी शक्ति अपने समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है। साथ ही बिहार के अंदर सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज बिहार की बेटियां देशभर में अपनी काबिलियत को प्रदर्शित करने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देशभर में महिला सशक्तिकरण का लौ जलाने में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और आने वाली कई पीढ़ियों से इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button