किशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : दल्लेगांव पंचायत के वार्ड नंबर 9 आदिवासी टोला में नहीं है किसी भी परिवार का निजी शौचालय..

मात्र एक ही है 4 रूम का बदहाल सार्वजनिक शौचालय

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दल्लेगांव के वार्ड नं 09 आदिवासी टोला में किसी भी परिवार को अब तक शौचालय नहीं मिला है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की विडंबना है कि अब तक उक्त गांव में किसी भी परिवार के पास सरकारी फंड का निजी शौचालय नहीं है। मात्र एक सार्वजनिक शौचालय चार कमरों वाला गांव में बनाया गया है जिसकी स्थिति भी बदहाल है और सार्वजनिक शौचालय में सिर्फ आसपास के कुछ लोग ही शौच करने जाते हैं। सार्वजनिक शौचालय से दूर स्थित परिवार शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं जा पाते है और उन्हें नदी, नहर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं गांव की महिलाओं ने भी यही कहा कि कभी केला बागान तो कभी नदी, नहर का सहारा शौच के लिए लेना पड़ता है, अब तक गांव में सरकारी फंड नहीं मिला है जिससे कि ग्रामवासी शौचालय का निर्माण करा सके।दल्लेगांव पंचायत की विडंबना है अब तक गांव में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ और अभी 25 से 30 घर के परिवार के लोग शौच करने के लिए केला बागान, नदी, नहर का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि जनप्रतिनिधि भी उक्त विषय पर अपनी उदासीनता दिखा रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button