ताजा खबरप्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कल पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, क्या होगा खास

सागर कुमार विशेष संवाददाता

प्रदेश की योगी सरकार कल पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट, क्या होगा खास

21 फरवरी 2023

यूपी में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे बजट से प्रदेश के लोगों को काफी उम्मीदे हैं। बुधवार को विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जाने वाला यह बजट यूपी के इतिहास का सबसेबड़े आकार वाला करीब सात लाख करोड़ रुपये का होगा। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, युवा व रोजगार, महिलाएं और किसानों पर अधिक फोकस रहने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement Place
Advertisement Place

विकास कार्यों के लिए पूंजी मद में वृद्धि किए जानेकी संभावना है,2023-24 के इस बजट के माध्यम सेप्रदेश सरकार दो बड़े लक्ष्यों को भेदनेकी कोशिश मेंहै। पहला 2024 आमचुनाव और दूसरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर की तरफ लेजानेका प्रयास। सर्वस्पर्शी होगा यूपी का यह बजट राज्य सरकार के इस बजट मेंकेंद्रीय बजट की झलक दिखेगी। मुख्यमंत्री आवास योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेस-वे, युवाओं सेजुड़ी योजनों खासकर रोजगार व अप्रेंटिसशिप योजना, बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन स्थलों का विकास, महिला सुरक्षा, किसान, गांव-गरीब पर खासा तवज्जो नजर आनेकी उम्मीद है।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले
www.kewalsach.com

वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज के लिए पर्यटन विकास की योजनाएं भी दिखेंगी। कुल मिलाकर केंद्रीय बजट के सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और हर क्षेत्र के विकास का तानाबाना यूपी के बजट मेंदेखनेको मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button