ताजा खबर

गांधी, लोहिया, कर्पूरी, जयप्रकाश और अम्बेडकर के विचारों- आदर्शों को कुचलने वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है: उमेश सिंह कुशवाहा

Sagar Kumar special Reporter

गांधी, लोहिया, कर्पूरी, जयप्रकाश और अम्बेडकर के विचारों- आदर्शों को कुचलने वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है: उमेश सिंह कुशवाहा

 

21 फरवरी 2023, पटना।

 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन द्वारा पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को आयोजित महारैली की तैयारी हेतु भागलपुर एवं नवगछिया जिलों के प्रमुख साथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यादव ने तथा संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष श्री बिपिन बिहारी सिंह ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने भागलपुर की एतिहासिक और गौरवशाली सिल्क नगरी को नमन करते हुए कहा कि बिक्रमशीला की इस भूमि का शुरू से अतुलनीय योगदान रहा है। मैं आप सभी से महारैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सहयोग मांगने आया हूँ। इस महारैली के माध्यम से देश की निकम्मी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगा। साथियों आज देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बने हुए हैं, देश खतरे में है, सविंधान खतरे में है, सविंधान की भावनाओं को कुचला जा रहा है, महात्मा गांधी, लोहिया जी, कर्पूरी जी, जयप्रकाश जी, और अम्बेडकर जी के विचारों और आदर्शों को कुचला जा रहा है, ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के जुमलेबाजी और केन्द्रीय सरकार की गलत नीतियों से देश का आम आदमी त्रस्त है। भाजपा साम्प्रदायिकता और उन्माद फैलाने के अलावे और कुछ नहीं कर रही। महागठबंधन ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का बिगुल बिहार से फूंक दिया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के संघीय ढांचे को नष्ट करने एवं लोकतंत्र की हत्या करने के विरुद्ध विपक्षी एकता के सूत्रधारक बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा पूर्णिया में 25 फरवरी को आयोजित महारैली देश को बदलाव का एक नया सन्देश देगी और देश में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर 2024 का फैसला यहीं से होगा। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास में आस्था रखने वाले सीमांचल और कोसी के सभी शोषितों, वंचितों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, छात्रों और नौजवानों भारी संख्या में महारैली में पहुँच अपने हक-हकूक की आवाज को बुलंद कर इसी महारैली से 2024 के लोकसभा चुनाव में केन्द्र की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का बिगुल फूंकेंगे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि सेवा करने का मौका दीजिये, मैं देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन आज सबकुछ अपने उद्योगपति मित्रो के हाथों बेच दिया। मोदी जी ने कहा था की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लेकिन जब बेटियों के साथ बलात्कार होता है तो उनकी सरकार उनको अपने हाल पर छोड़ देती है।

मोदी जी ने दस वर्षों में सिर्फ लोगों को जाति-धर्म के नाम पर भटकाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने सभी वर्ग और जाति के लोगों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। जिसका कोई दूसरा उदाहरण आजादी के बाद देश में कहीं अन्यत्र देखने को नहीं मिलता। महारैली को बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कांग्रेस, भाकपा, भाकपा (माले), सीपीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय नेता संबोधित करेंगे। आप वहाँ पहूँच उनके विचारों को सुनें और देश-संविधान को बचाने की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए ‘महापरिवर्तन’ का शंखनाद करें।

बैठक में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, सांसद श्री अजय मंडल जी, विधायक श्री नरेंद्र कुमार निरज, श्री ललित मंडल एवं श्री भरत बिन्द, पूर्व विधान पार्षद श्री गणेश भारती, पूर्व विधायक श्री फनेंद्र चैधरी, श्री रामविलास पासवान एवं श्री लक्ष्मी कांत मंडल, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 चक्रपाणि हिमांशु, श्री शुभानन्द मुकेश, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष श्री त्रिपुरारी भारती, श्री विजय कुमार सिंह, डाॅ राजदीप राजा, श्रीमती राबिया खातून, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष – श्री विपिन जी, श्री अरुण साह, श्री नंदन राय, जिला परिषद सदस्य श्रीमती सोनी कुमारी, श्री सलाउद्दीन, श्री धर्मेन्द्र जी, श्री मनोहर मंडल, श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, श्री अनिल पासवान, श्रीमती अंजू कुशवाहा सहित दोनों जिला से महागठबंधन के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button