आम लोगों को बहुत पसंद आ रहा है पुलिस का यह रूप, कंकड़बाग थाने से आज निकाली गई जन सहभागिता रैली

सागर कुमार विशेष संवाददाता की रिपोर्ट

आम लोगों को बहुत पसंद आ रहा है पुलिस का यह रूप, कंकड़बाग थाने से आज निकाली गई जन सहभागिता रैली

21 फरवरी 2023
बिहार पुलिस दिवस 2023 की शुरुआत हो गई है। दरअसल DGP ने सरदार पटेल भवन परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर जन जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत कल ही मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया ।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली टोला मोहल्ला से लेकर वार्ड तक जायेगी और इस रैली में शामिल पुलिसकर्मी आमलोगों के घर घर जाकर उनकी समस्याओं और सुझाव से पहले खुद और बाद में अपने सीनियर पुलिस अधिकारियों को अवगत करवायेंगे।

इसी क्रम में आज राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना अंतर्गत एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो कंकड़बाग के तमाम जगहों पर जाकर लोगों से संपर्क की और उन्हें बिहार पुलिस दिवस के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर लोगों में खासकर युवाओं में अति उत्साह दिखा । रैली टीम के साथ कई युवाओं ने सेल्फी भी लिया।



