District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के दुकानदारों ने नप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

किशनगंज, 02 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के दुकानदारों ने नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान को मंगलवार को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटित करने की मांग की है। वार्ड पार्षद सुशांत गोप के नेतृत्व में सभी दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा है। दुकानदारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है की दुकानों की संख्या और आवंटित होने वाले दुकानदारों की सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए साथ ही दुकान निर्माण की तिथि तय होनी चाहिए। दुकानदारों ने कहा की बरसात से पहले दुकान का निर्माण होना चाहिए क्योंकि हम सभी दुकानदारों के रोजी रोटी का एकमात्र जरिया दुकान है ही है और उसी के जरिए अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते है। गौरतलब हो की बीते दिनों दुकान निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन स्थानीय पार्षद सुशांत गोप के विरोध के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। ज्ञापन सौंपने वाले दुकानदारों में मो० शमीम, मो० जमाल, जोतीन दास सहित अन्य लोग शामिल थे ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button