अपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 2.010 किलो सर्प विष किया बरामद, तस्कर विष छोड़कर हुए फरार।

बरामद जहर को वन विभाग के किया गया हवाले।किशनगंज, 02 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, भारत बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।बीएसएफ ने 13 करोड़ रुपये मूल्य का सांप का जहर बरामद किया है। गौर करे की फ्रांस निर्मित बरामद 2.010 किलो सर्प विष एक शीशे की जार में बंद था। ग्यासपुर बीओपी में तैनात 137वीं बटालियन के जवानों को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब कुछ बांग्लादेशी तस्कर इसे चोरी छिपे बांग्लादेश से भारत तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो तस्कर सर्प विष को छोड़कर बांग्लादेश की ओर भाग गया। बरामद सर्प विष के जार में “कोबरा एसपी रेड ड्रैगन, मेड इन फ्रांस कोड नंबर 6097” अंकित था। मामले की जांच के बाद बरामद सर्प विष को वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button