अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ड्रोन के जरिए लगातार छापेमारी, 525 लीटर जावा किया गया नष्ट।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ड्रोन के जरिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उसी क्रम में शनिवार को भी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कोचाधामन एवं बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में ड्रोन के जरिए छापेमारी की गई। उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि शनिवार को कजला मनी, फुटानी बस्ती, चकला, इमामगंज, काशीवाड़ी, दमदमा में छापेमारी अभियान चलाया गया।उत्पाद अधीक्षक खालिद महमूद के द्वारा उत्पाद कार्यालय में बताया गया कि छापेमारी के दौरान 525 लीटर जावा नष्ट किया गया है। वहीं विभाग द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी उत्पाद विभाग के द्वारा बहादुरगंज एवं किशनगंज के सोना दिग्गी व मंझौल में ड्रोन के जरिए छापेमारी की गई थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button